कुमार अजय
कतरास । निचितपुर हाल्ट से कतरासगढ़ लिंक लाइन पर राहुल चौक के समीप रेलवे फाटक के सिंगल में बोकारो से आ रही बेगनार जे एच 09 बी ए -8383 अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक के सिंगल में जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे रेलवे सिंगल टूटकर उक्त वाहन में फस गया।काफी मशक्कत के बाद उक्त वाहन को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक वाहन फसा हुआ था, जानकारों ने बताया की उक्त वाहन मालिक व चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्यवायी की जायेगी।प्राप्त सूचना के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।मारुति सुजुकी वैगनआर कार जेएच 09 बीए – 8383 हैं।
