कई लोग हुए घायल,दर्जनों बाइक को किया क्षतिग्रस्त, कई दुकान-झोपड़ियों में लगायी आग

कतरास । मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी नारायण धौड़ा में अवैध कोयला तस्करी को लेकर गोलीबारी की घटना हुई हैं. दर्जनों चार राउंड फायरिंग व बमबाजी से इलाका दहल उठा है.पथराव से कई लोग घायल है.जबकि दर्जनों बाइक को छतिग्रस्त कर दिया गया है.कई दुकान व झोपड़ियों में आग लगा दिया गया है.गोलीबारी-बमबाजी के बाद यहां अफरा तफरी मच गयी है.kदो पक्ष आपस मे एक दूसरे को ललकार रहे है.सूचना मिलने पर कतरास पुलिस, सोनारडीह,धर्माबांध, मधुबन, महुदा पुलिस पहुच गयी है.पुलिस माहौल को शांत कराने में जुट गई है.बता दे कि यहां पिछले कई माह से अवैध कोयले की तस्करी हो रही है.प्रतिदिन ट्रक से कोयले को अन्यत्र खपाया जा रहा था.आज एक गुट ने इसका विरोध किया,तो यह घटना घटी.फिलहाल दोनो गुट में तनाव बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *