झरिया । मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा पहली बार आज दो दिवसीय अनमोल चिकित्सक शिविर का आयोजन अग्रेशन भवन झरिया में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष श्री जयप्रकाश देवरालिया मारवाड़ी महिला समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजू लता शर्मा अग्रेशन भवन के अध्यक्ष संजय कथूरिया मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा कोषाध्यक्ष अमित बाजोरिया जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर व अग्रेशन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस मौके पर खाटू से नाड़ी वैध श्री नीरज जी मुरारका जी द्वारा विकलांग बच्चे,शारीरिक दर्द,उदर रोग आदि नाड़ी वैध उपचार पद्धति द्वारा परामर्श दिया गया।युवा मंच द्वारा कोयलांचल में बढ़ते असाध्य रोगों को देखते हुए जनकल्याण हेतु इस उपचार पद्धति का आयोजन किया गया।
वहीं वैध श्री नीरज जी मुरारका ने अभी तक अष्ख्य लोग इस चिकिष्क पद्धति से लंभवती हुए है। नाड़ी उपचार पद्धति भारतवर्ष की सबसे पुरानी ओर प्रभाव सारी इलाज पद्धति है।
मौके पर गणेश अग्रवाल दीपक अग्रवाल रविकांत अग्रवाल सुनीता अग्रवाल कविता अग्रवाल रिंकी अग्रवाल पंकज जलूका अंकित तुलसियान दिनेश शर्मा विनय आर्या एवं मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य काफी संख्या में थे।
