धनबाद । कोयलांचल में छठ महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू है। इन दिनों में व्रतियों ने नहाय खाय के साथ भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। वहीं आज यानी 29 अक्टूबर खरना का दिन है।

जहां छठव्रती रात में खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठी मैया का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करतीं है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है। आज खरना सुबह 08 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रही है इस तिथि की समाप्ति कल 30 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर होगी खरना से मन की सफाई यानि पवित्रता होती है।

छठ पूजा साफ-सफाई के साथ ब्रह्मचर्य के कठिन नियमों से जुड़ा हुआ है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *