झरिया । शनिवार को घनुडीह माडा कॉलोनी में श्री श्री सर्वजनिक छठ पूजा समिति न्यू स्टार क्लब की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया । साथ ही न्यू स्टार क्लब के सदस्यों ने सभी कोयलांचल वासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार अग्रवाल जी भी हम सभी के बीच उपस्थित थे । जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल बाल्मीकि, अंजय रावत, रोहित डोम, गोविंदा रावत, लक्ष्मण बाल्मीकि, लाल हरि, रजिंदर डोम, सनी राऊत, विक्रम बाल्मीकि और अन्य लोग शामिल थे ।
