कुमार अजय

कतरास । आज चंदौरबांध छठ तालाब (तेतुलमारी ) में आदर्श युवा संगठन के द्वारा बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। संस्था के अध्यक्ष रवि प्रजापति ने बताया की इस क्षेत्र का एकमात्र छठ तालाब हैं इसे हमलोग को साफ रखने का कर्तव्य बनता है।उपाध्यक्ष बिट्टू कुमार सिंह बताया की गंदे पानी को साफ करने के मकसद से बिलिचिग पाउडर की छिड़काव किए है।सचिव दुर्गेश रजवार ने बताया की यदि पानी साफ हो जाए तो छठव्रतियो को किसी प्रकार का परेशानी नही हो पहले तालाब की सफाई व बिलीचिग पाउडर की छिड़काव की हमारी संस्था के लोग निर्णय लिया जो आज हमलोग श्रद्धापूर्वक इस कार्य को पूरा किया।

इस पुनीत कार्य में सक्रिय सदस्य दीपक सिंह,प्रशांत कुमार गुप्ता,राहुल रजक,रणबीर कुमार, रंजय कुमार,रवि कुमार साहनी,सन्नी साहनी,सुनील रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *