झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के भागा पांच नंबर से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को लहूलुहान करने और युवती को भी डंडों से पीट कर घायल करने का मामला सामने आया है । घटना के संबंध में पीड़ित युवती ने झरिया थाना में लिखित आवेदन दिया है । दिए गए आवेदन के अनुसार भागा 5 नंबर निवासी संजय साव की पुत्री अंजली कुमारी शुक्रवार को अपने नींबू के पेड़ से नींबू तोड़ने गई । इस दौरान मोहल्ले के ही तीन युवक दीपक यादव, आशिक यादव व अशोक यादव उन्हें गलत नियत छूने और छेड़छाड़ करने लगे । यह देख अंजली की मां और भाई ने विरोध जताया । जिस पर तीनों युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया । घटना में लगभग 15 वर्षीय भाई अंकित साव लहूलुहान हो गया । वही पीड़ित युवती के हाथों में भी चोट आई है और हाथ में सूजन आ गया है । फिलहाल झरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

लगाए गए आरोप गलत है पुलिस मामले की जांच करें,,,, वहीं दूसरे पक्ष के युवकों के परिजन का कहना है कि लगाए गए आरोप गलत है पुलिस मामले की जांच करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *