गिरिडीह/कतरास । धनबाद मुख्य मार्ग ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल के पास धनबाद की ओर से या रही ऑटो और धनबाद की ओर जा रही इको वन आपसी में जोरदार टक्कर होने से भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग की हालत गंभीर हैं ।मृतक में एक महिला भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सदर हॉस्पिटल लाया गया जहां पर उपचार के बाद घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया।मृतकों में धनबाद के झरिया के रहने वाले भोरा निवासी मुकुंद महतो, अनिता देवी और ऑटो चालक शामिल है।
