बलियापुर । बलियापुर थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने गुरुवार की रात बलियापुर थाना क्षेत्र के सीधाबनी बस्ती से तीन तन अवैध कोयला लदा पिकअप वैन को जप्त किया है एवं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है । थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि अवैध कोयला कारोबारी सावधान हो जाएं किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध कोयला नहीं चलने दिया जाएगा । पकड़े गए यह पिकअप भैन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
