कतरास । स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत काको मठ मोड़ के समीप एक खड़ी ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरा- तफरी मचा गया।ट्रक का केबिन जल के राख हो गई।
ट्रक के मालिक अजय कुमार साव ने बताया कि ट्रक खड़ी थी ड्राइवर जब स्टार्ट करने गया तब शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी । गनीमत है जिस तरफ ट्रक जली है उसके सामने पेट्रोल पंप था बड़ी घटना होने से बची आसपास के लोगों के सूझबूझ से पानी डालकर बुझाई आग । आग लगी में कितने रुपए का नुकसान हुआ है इसकी पुष्टि नहीं हुई है ।लेकिन अनुमानित तौर पर बताया जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है।
