निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर पुलिस ने बुधवार देर रात तीन अपराधियों को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ओमनी पर सवार कई बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए नारायणपुर की ओर से जामताड़ा की ओर जा रहा है। जिसपर थाना प्रभारी अभय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए नारायणपुर वन विभाग कार्यालय के समीप ओमनी कार को रोका। कार में कुल 8 लोग सवार थे। टॉर्च जलाकर जब गाड़ी के अंदर देखा तो उनमें चार बदमाश नारायणपुर थाना क्षेत्र के दीघारी गांव के थे, जो पूर्व में भी कई अपराधिक घटनाओं में शामिल थे।
जिसके बाद सभी बदमाश पुलिस के भय से जंगल की ओर भागने लगे जिसका थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार,दीपक ठाकुर,राजेश्वरी यादव, संतोष गोस्वामी समय दल वालों ने पीछा किया एवं खदेड़ कर तीन बदमाशों को धर दबोचा। जबकि पांच बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस दौरान पुलिस को बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक लोहे का रड, मोबाइल फोन मिला है। इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी 1 मनोवर इकबाल पिता निजामुद्दीन अंसारी ,2सलीमुद्दीन अंसारी पिता सर्वगीय रमज़ान मियां, 3 निजामुद्दीन अंसारी पिता बसारत अंसारी तीनों धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियाला गांव के निवासी हैं ।
जिनमें मनोवर अंसारी के विरुद्ध गोविंदपुर थाना में तीन बार डकैती का मामला दर्ज है. मनोवर अंसारी के विरूद्ध गोविंदपुर में थाना कांड संख्या 252/11,88/15 औऱ 36/15 दर्ज है तीनों ही डकैती से जुड़ा हुआ मामला है।
