झरिया । गुरुवार को मोहन बाजार स्थित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के आश्रम में धनबाद जिला यूथ इंटक का कार्यक्रम जिला कार्यकारी अध्यक्ष यूथ फैज अहमद रिजवी की अध्यक्षता में संपन्न की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश यूथ इंटक के उपाध्यक्ष जाहिर हुसैन जी उपस्थित हुए कार्यक्रम में हरिओम कुमार को सर्वसम्मति से झरिया प्रखंड यूथ इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया और मनोनयन पत्र दिया गया जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की हरिओम कुमार में मजदूरों की सेवा करने तथा उनके हक की लड़ाई लड़ने की क्षमता नजर आती है ।
उनके नेतृत्व में मजदूरों का भला होगा हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया प्रखंड ओबीसी विभाग के अध्यक्ष राजमणि देवी अब्दुल अजीज खालिद हुसैन रूपा देवी चमन पुरी शेख डब्लू शुभम कुमार निकेश कुमार प्रियांशु मोनू कुमार विकी कुमार राजेश राय कुणाल शिवा अभिजीत बावरी बादल प्रेम कुमार रितिक कुमार सुमित शिवम कन्हैया मुकेश धीरज प्रिंस आलोक एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे धन्यवाद ज्ञापन खालिद हुसैन ने किया ।
