झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी दामोदर नदी में छठ पूजा से पूर्व नहाने के दौरान झरिया थाना क्षेत्र के भालगड़ा निवासी धनराज शर्मा की 32 वर्सिय बहन गुड़िया देवी की दामोदर नदी में डूब जाने के कारण मौत हो गई। छठ पर्व को लेकर गुड़िया देवी अपने पूरे परिवार समेत मोहलबनी दामोदर नदी में स्नान करने पहुची थी ।उनके साथ उनके दो भाई भी थे लेकिन अचानक दामोदर नदी का बहाव बढ़ गया और देखते ही देखते गुड़िया देवी एवं उनके दोनों भाई तेज बहाव में बहने लगे। नदी के समीप कुछ ग्रामीणों की नजर जब डूबते हुए लोगो पर पड़ी तो स्थानीय ग्रामीणों ने किसी प्रकार दोनो भाइयों को बचा लिया।

लेकिन इस दौरान गुड़िया देवी तेज बहाव में बह गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगो को गुड़िया देवी की लाश मिली। वही खबर की सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *