किशोर कुमार
बलियापुर । प्रधानखंता छाताकुल्ही रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान मिट्टी ढह जाने से छाताकुल्ही के चार मजदूरों की मौत हो गई थी। जिससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने रेलवे पटरी में बैठ गया था। उसी वक्त रेलवे के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीणों की उपस्थिति में रेलवे विभाग द्वारा एक एग्रीमेंट हुआ था। जिसमें सभी मृतक के परिजनों को 20-20 लाख मुवाजा की घोषणा की था। घटना के लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों को मुआवजा मिला और न ही नियोजन। आज सभी मृतक के परिजनों के बीच दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

आर्थिक स्थिति भी काफी चरमरा गया है। जहां पुरा कोयलांचल दीपावली, लक्ष्मी पूजा की खुशियां मना रहे हैं। उस वक्त पीड़ित परिवारों को मदद के लिए आदिवासी अंशु महतो नामक व्यक्ति ने क्राउडफंडिंग की व्यवस्था कर पीड़ित परिवार को राशन ,मिठाई और सभी के परिजनों को 22-22 सौ रूपये का आर्थिक मदद पहुंचाया। क्राउडफंडिंग में अनेकों लोगों ने पीड़ित परिवार को मदद को हाथ बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *