कतरास । बुधवार की रात केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर में मेला घूमने आए युवक पर चली गोली । घटना के संबंध में घायल मोहम्मद सैफ का कहना है कि बुधवार की रात मेला घूमने गए थे । इस दौरान झूले पर बैठे थे तभी 4- 5 युवक आये और देसी पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया । गोली मेरे शरीर को छूते हुए निकल गई । जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मुझे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और घटना के बाद से युवक फरार हो गए हैं ।
