झरिया । बुधवार की रात सुदामडीह थाना क्षेत्र के लोको बाजार ईदगाह मोहल्ला के समीप मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव । पथराव के बाद से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण । घटना के बाद सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार सहित आसपास के कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । आपको बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव के बाद दो समुदाय आपस में भिड़े, दोनों तरफ से पथराव तीन लोग घायल । मौके पर सुदामडीह पुलिस, पाथरडीह पुलिस और बैंक मोड़ सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई है और दोनों पक्षों को समझाने का कर रही है प्रयास ।

घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है । हालांकि घटना कैसे घटी कितने लोग घायल हुए हैं इस बारे में खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना के बाद से पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *