कतरास । ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राज्य मंत्री श्रीकांत महतो ने बुधवार को कोयलांचल की धरती धनबाद में संगठन की मजबूती के लिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि को कई आवश्यक निर्देश दिया । विशाल बाल्मिकी ने राज्य मंत्री श्री महतो को आश्वस्त किया की उनके अपेक्षा पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, ताकि पार्टी उनको और बड़ी जिम्मेदारी सोपिगी तो उसे भी पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे।श्री बाल्मिकी के नेतृत्व में राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।मौके पर राज कुमार राम,मनीष पांडे,सत्यम सिंह,गौतम कुमार ,अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
