कतरास । लोयाबाद पुलिस ने अपह्वत युवक गणेश नोनिया को अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छुड़ा स्कॉर्पियो वाहन सहित 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार । एक अपराधी हुआ फरार । तीनों अपराधियों को पुलिस ने मोबाइल लोकेसन के आधार पर लोयाबाद के सेंदरा रेलवे पूल के पास से किया गिरफ्तार।

अपहरणकर्ताओं ने गणेश के परिजन से व्हाट्सएप कॉलिंग करके क्यूआर कोड भेज 2 लाख फिरौती का किया था मांग।

गिरफ्तार सभी अपराधी लोयाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

अपह्वत युवक गणेश नोनिया झारखण्ड के साहेबगंज जिले का रहने वाला है और वह धनबाद जिले के जोगता स्थित अपने रिश्तेदार के यहां दीपावली मनाने आया था । जहाँ लोयाबाद में पटाखा खरीदने के दौरान अपहरणकर्ताओं ने गणेश नोनिया का किया था अपहरण । लोयाबाद पुलिस ग्रिफ्तार आरोपियों से लगातार कर रही पूछताछ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *