धनबाद । पांडरपाला पम्पू तालाब के कुँए में मिला एक अज्ञात लावारिस मोटरसाइकिल। जिसे देखने लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। मोटरसाइकिल में कोई नम्बर प्लेट नहीं है और न ही उसके आसपास कोई व्यक्ति है। अब सवाल ये है कि ये मोटरसाइकिल किसकी है? ये कोई दुर्घटना है या कुछ और? इसका पता तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।
