भगतडीह । झरिया थाना क्षेत्र भगतडीह परसाटाड़ मे सोमवार की सुबह पचपन वर्षीय राजेंद्र मल्लाह ने तीन वाहनों का शीशा तोड़ दिया। इसका विरोध कर रहे स्थानीय महिलाओं को भी अभद्र शब्दों का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत वाहन मालिक शिव प्रसाद निषाद ने झरिया थाना को दी।सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुंच राजेंद्र को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।वहीं राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह इध दिनों डिप्रेशन का शिकार है।उसे अचानक गुस्सा आया और गाड़ियों का शीशा डंडा से तोड़ दिया।हालांकि वाहध मालिकों का कहना है कि राजेंद्र डिप्रेशन होने का बहाना कर रहा है।
उसने एक सुनियोजित तरीकें से वाहनों का शीशा तोड़ा है।बताया जाता है कि सोमवार की अहले सुबह भगतडीह परसाटाड़ निवासी राजेंद्र मल्लाह अचानक उग्र हो गए।आव न देखा ताव वह डंडा से पड़ोसी के घर के बाहर खड़े शिव प्रसाद निषाद का सफारी,विक्की निषाद का स्वीफ्ट वाहन और सुनिल निषाद का टेम्पो का शीशा तोड़ दिया।पास के नल मे पानी भर रहे महिलाओं ने राजेंद्र को ऐसा करना से मना किया तो वह महिलाओं पर ही उग्र हो गया।उसने महिलाओं को ही अपशब्द कहने लगा।इसके बाद स्थानीय लोगों ने झरिया थाना को सूचना दी।राजेंद्र को हिरासत मे लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
