कुमार अजय
कतरास । झारखंड सरकार के 3 साल पूरा होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा की आज सरकार हर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यकर्म के तहत शिविर लगाकर तत्काल सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है उक्त बाते पूर्व मंत्री सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा प्रखंड के नगरी कला उतरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यकर्म के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा।

विधायक श्री महतो ने कहा की 60 साल वाला को तत्काल पेंशन,लोन लेकर रोजगार करने,योजनाओं का लाभ उठाए,100 यूनिट बिजली फ्री,बिजली से संबंधित निस्पादन के लिए बात करके समाधान करवाया जा सकता है,अनुदान राशि के बकरी पालन,गाय पालन सहित अन्य रोजगार करने के लिए प्रेरित किया,सरकार आपके द्वार योजना का लाभ उठाए,जमीन विवाद के निस्पादन के लिए मुखिया,सरपंच से मिलकर निस्पादन करे,साथ ही लाभुको के बीच जॉब कार्ड वितरण किया,शिविर में किशोरी संबृधि योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना से 90 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगा,झारखंड कृषि ऋण माफी योजना,के सी सी,100 यूनिट बिजली फ्री,सर्वजन योजना, सहाय, मनरेगा,

हरा राशन कार्ड, जॉब कार्ड,सोना सोबरन धोती साड़ी योजना ,प्री एवम पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत ,सावित्रीवाई फूले किशोरी संबृद्धि योजना का लाभ ग्रामीणों को प्रदान किया गया। पंचायत के मुखिया रिंकू ने कहा की इस प्रकार की शिविर लगने से ग्रामीणों की समस्या का हल तुरत हो जाती है।योजना आपकी सरकार आपके द्वार से का लाभ सभी लोगो को लाभ उठाना चाहिए।शिविर बाघमारा सी ओ कमल किशोर सिंह , नगरी कला उतरी पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू ,बिष्णु कुमार, सहीत सैकड़ो ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *