रांची । लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में रात 1:00 बजे के करीब बस में सो रहे ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि बस में दिए जल रहे थे जिससे पूरी बस में आग लग गई और बस में सो रहे ड्राइवर और खलासी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
सूचना पाकर जबतक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बस में सो रहे हैं ड्राइवर और खलासी के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
