धनबाद । धनतेरस के सुबह शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित मुक्तिधाम के समीप शनिवार की अहले सुबह दूध कारोबारी को युवकों ने मारी गोली। स्थिति गंभीर, पुलिस की मदद से परिजनों ने घायल को उठाकर धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया है । घायल दूध कारोबारी का नाम धर्मेंद्र यादव है जो शास्त्री नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सुबह-सुबह मैं बाइक से जा रहा था । तभी घात लगाकर बैठे परवीन, मनीष और अरविंद ने मुझ पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे ।

जिसके बाद उन लोगों ने मुझ पर फायरिंग कर दी जिसमें हमें 3 गोलियां लगी है । घटना के वक्त शारदा देवी भी आरोपियों के साथ मौजूद थी । वहीं घायल धर्मेंद्र यादव के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के साथ जमीन विवाद चल रहा है और संपत्ति हड़पने के मनसा से ही आरोपियों ने धर्मेंद्र को गोली मार दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *