झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के गांधी रोड में दीपावली के त्योहार की बधाई मांगने आए किन्नरों को कपड़ा दुकानदार ने लगभग आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर लाठी व डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । घटना में खुशबू नामक किन्नर बुरी तरह घायल हो गई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम किन्नर गांधी रोड के दुकानदारों से दीपावली की बधाई मांगने आए थे और गांधी रोड के यूनिक वर्ल्ड नामक कपड़ा दुकान में भी बधाई मांगने गए । इस दौरान किन्नर और कपड़ा दुकानदार में नोकझोंक हो गई । मामला बढ़ता देख स्थानीय दुकानदारों ने जाकर दुकानदार व किन्नरों को समझाकर- बुझाकर मामला शांत करवाया । जिसके बाद किन्नर दुकान से निकलकर चले गए । इस दौरान दुकानदार ने अपने भाइयों व साथियों को फोन कर बुला लिया, जिसके बाद दुकानदार के भाई व अन्य साथी लाठी- डंडे से लैस हो लगभग आधा दर्जन की संख्या में बाइक पर सवार होकर गांधी रोड पहुंच गए और किन्नरों को खोजने लगे । उन्हें देखते ही लाठियों से पीटने लगे । किन्नर किसी तरह जान बचाकर घायल अवस्था में ही दूसरी ओर भागे, मगर युवक के गुट किन्नर का पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए, फिर कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया । घटना के बाद किन्नर झरिया थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत किया । वहीं झरिया पुलिस ने घायल किन्नर का इंजुरी रिपोर्ट बनाकर इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेज दिया । मामले में दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है ।

हाथ में सूजन है देख कर आशंका है कि हांथ टूट गया है, साथी किन्नर,,,,,
वही मामले में घायल खुशबू के साथी किन्नर ने बताया कि आधा दर्जन की संख्या में आये युवकों के गुट ने लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया, हमलोग किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे, फिर युवकों का गुट हमारे पीछे पीछे वहां भी पहुंच गई । कुछ स्थानीय लोगों की मदद से हमारी जान बच पाई है । लेकिन इस दौरान खुशबू गंभीर रूप से घायल हुई है व एक हाथ में काफी सूजन है । जिसे देख कर आशंका है कि उसका हाथ टूट गया है ।

2 घंटा बीतने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से नाराज हुए किन्नर,,,,
घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी युवकों को पुलिस के द्वारा नहीं पकड़े जाने पर किन्नर नाराज हो गए और काफी संख्या में थाना परिसर में जुट गए ।

पंकज झा, झरिया थाना प्रभारी,,,,, मामले में झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत मिली है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । जांच के उपरांत कानून संवत कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *