निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । जिला मुख्यालय पुलिस केंद्र में स्मरण दिवस मनाया गया। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस, शहीद स्मरण दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी निमित आज पुलिस केंद्र में स्मरण दिवस मनाया गया। देश में विगत एक सितंबर 2021 से 31 अक्टूबर 2022 तक 264 पुलिस पदाधिकारी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्य के दौरान तथा नक्सलियों के विरुद्ध अदम्य साहस एवं पराक्रम का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।

इनमें से झारखण्ड राज्य के दो पुलिस कर्मी आ/ 1531ठाकुर हेम्ब्रम, आ/ 725 शंकर नायक विगत 1 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुवे हैं। शहीद की याद में जामताड़ा मनोज स्वर्गीयारी ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों संग पुलिस केंद्र में दो मिनट का मौन रखकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *