कुमार अजय
कतरास । राजगंज मण्डल अंतर्गत बी सी सी एल के कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार सिंह ( ए के सिंह )को टुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय ने क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम व थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव से औपचारिक भेट कर दीपावली छठ व्रत को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा किये , महाप्रबंधक श्री सिंह ने जल्द ही सभी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव को भी भेट कर अंगबस्त्र प्रदान किया। मौके पर राजगंज मण्डल महामंत्री संजीत सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहनी ,सिंकू पांडे,धनंजय मिश्रा मौजूद थे।
