संत जेवियर्स स्कूल फूसबंग्ला में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया। प्रभारी थाना प्रभारी राजेश रंजन
झरिया । सोमवार को संत जेवियर्स स्कूल, फूसबंग्ला में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के द्वारा तीन दिवसीय कैंप का समापन किया गया समापन सत्र की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर पीटरसर ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी थाना प्रभारी राजेश रंजन जी, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रिंसिपल पुनीत शाह एवं बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित उपस्थित रहे संचालन मुख्य प्रशिक्षक रिक्की कुमार साव ने किया।
समापन सत्र में कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि का पांचो ग्रुप लीडर एवं गाइड शिक्षिका शीतल कुमारी के द्वारा स्कार्फ पहनाया गया तत्पश्चात मुख्य प्रशिक्षक रिककी कुमार साव ने पुष्पगुच्छ लेकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के उपरांत मुख्य अतिथि ने पिछले 3 दिनों में कैंप में दिए गए प्रशिक्षण का अवलोकन किया जिसमें मुख्य रुप से फास्टेड (प्राथमिक चिकित्सा) कैसे हो वह क्यों जरूरी है प्राकृतिक में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों का हम ज्यादा से ज्यादा उपयोग कैसे कर पाए योग से रोग को कैसे दूर भगाएं सावधानी हटी दुर्घटना घटी सर्वधर्म समभाव के अलावा कई देश भक्ति गीत संगीत का प्रस्तुतीकरण महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,रोज, सनफ्लावर एवं लोटस ग्रुप के द्वारा किया गया।
अवलोकन करने के उपरांत मुख्य अतिथि नहीं सभी प्रतिभागियों के ग्रुप लीडर सहित सभी को प्रमाण पत्र के साथ ग्रुप लीडरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया साथी प्रभारी थाना प्रभारी राजेश रंजन जी ने कहा कि स्काउट एंड गाइड निश्चित रूप से सभी खेलों का एक मिश्रण है जिसमें आर्थिक सामाजिक शारीरिक एवं मानसिक विकास किया जाता है यूं कहें कि स्काउट एंड गाइड समाज की ऐसी कुंजी है जिससे हम एक अच्छा नागरिक बनने में सहायक हो सकते हैं इसलिए हम सबों को स्काउट एंड गाइड का ट्रेनिंग निश्चित रूप से लेना चाहिए इसके लिए बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था जो सभी विद्यालयों में जाकर छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं इसके लिए मैं इनकी संचालक को धन्यवाद देना चाहता हूं।
विद्यालय के डायरेक्टर पीटर सर ने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की कामना किया। मेडल प्राप्त करने वालों में महात्मा गांधी ग्रुप से हरदीप सिंह वर्ग 5, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ग्रुप से हर्ष कुमार वर्ग 8, रोज ग्रुप से कृपा कुमारी वर्ग 5, लोटस ग्रुप से प्रीति कुमारी वर्मा वर्ग 5, सनफ्लावर ग्रुप से चाहत कुमारी वर्ग 6 , प्राथमिक चिकित्सा एवं कुकिंग में अव्वल इंशा हाशमी वर्ग 6, आदि को मेडल दिया गया। पूरे कार्यक्रम में सहयोग विद्यालय के बड़ा बाबू विवेक सर सक्रिय रहे।
