कुमार अजय
कतरास । सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोल डंप में आदित्य मल्टी कॉम के 3 ट्रक बिना कोयला लिए वापस लौट गई ।चेक पोस्ट में सी आई एस एफ के जवानों ने लिखित सूचना नही होने का हवाला दिया, तो असंगठित मजदूरों ने लोडिंग कार्य की मांग कर रहे थे। जबकि विधि व्यवस्था कायम करने के लिए तेतुलमारी,लोयाबाद पुलिस के अलाव काफी संख्या में सी आई एस एफ के जवान मौजूद थे। तेतुलमारी कोल डंप के प्रतिनिधि अशोक ठाकुर व सरदार मनोज मल्लाह ने कहा की हर हाल में तेतुलमारी कोल डंप में कोयला गिरवाया जाय और मजदूरों से लोडिंग करवाया जाए ताकि दीपावली में मजदूरों के घर में भी उजाला हो सके।

कांटा घर का लिंक खराब होने असंगठित मजदूरों को अगले आदेश तक ट्रक लोडिंग कार्य पर रोक लगाने की बात कही।सूत्रों की माने तो आदित्य मल्टी कॉम नामक डी ओ बाघमारा विधायक समर्थक चुनचुन गुप्ता ने दूरभाष पर बताया की संयुक्त मोर्चा के इशारे पर 700 रूपये प्रति टन की मांग को लेकर उक्त खेल चल रहा है,जबकि ऐसा कही प्रावधान नहीं है,पहले भी मुडीडीह में लोडिंग के बाद वहां कांटा होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *