झरिया । बलियापुर के सीओ और अलकडीहा ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से पहाड़ीगोड़ा स्थित काली मंदिर का समीप छापामारी की। छापामारी के दौरान भारी मात्रा में कोयला जप्त किया गया है। छापामारी होते ही कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया। लेकिन कोई भी तस्कर नही पकड़ा गया।
बताते हैं कि पहाड़ीगोड़ा स्थित शिव मंदिर और काली मंदिर के समीप पिछले कई दिनों से भारी मात्रा में कोयले का अवैध उत्खनन चल रहा था। उस अवैध उत्खनन में सैकड़ों लोग लगे थे। और उस अवैध खनन से निकाले गए कोयले को ट्रक के माध्यम से बाहर भेजने का काम किया जाता था। इसकी भनक स्थानीय पुलिस को भी थी।
आज बलियापुर के सीओ रामप्रवेश के नेतृत्व में पहाड़ीगोड़ा में चल रहे अवैध उत्खनन स्थल पर छापामारी की गई। जहां से भारी मात्रा में कोयला जप्त किया गया है। इस संबंध में अलकडीहा ओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ीगोड़ा में छापामारी की गई है। वहां से भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया है। सूत्रों की माने तो स्थानीय पुलिस के सहयोग से ही भारी मात्रा में अवैध उत्खनन पहाड़ी गोड़ा में चल रहा था। लेकिन बलियापुर के सीओ ने अलकडीहा ओपी पुलिस के रंग में भंग डाल दिया। मजबूरन अलकडीहा ओपी पुलिस को पहाड़ीगोड़ा जाना पड़ा और छापामारी करनी पड़ी।
लगभग 200 टन है जप्त अवैध कोयला,,,,,,
वहीं मामले में बलियापुर सीओ ने बताया कि देखने से प्रतीत होता है कि जप्त किया गया अवैध कोयला लगभग 200- 250 टन है । फिलहाल कोयला जप्त करने के बाद जांच की प्रक्रिया की जा रही है ।
