निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ शारिरीक परिश्रम करने को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 25 वर्षीय सत्यजीत पाठक साइकिल से देश भ्रमण कर जागरूकता फैलाने निकले हैं। आठ अक्टूबर को प्रयागराज से निकला यह युवक 12 दिनों की साइकिल से यात्रा कर आज देर शाम जामताड़ा पहुँचे हैं। अकेले ही साइकिल पर तिरंगा झंडा लिए लोगों के बीच संदेश फैला रहे हैं कि लोग साइकिल की सवारी करें जिससे पर्यावरण के साथ स्वयं को भी ज्यादा सुरक्षित तंदुरुस्त रखा जा सकता है। मीडिया से बात करते हुए सत्यजीत पाठक ने बताया कि मैँ साइकिल को बढ़ावा देने के लिए 28 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकला हूँ।
लोग साइकिल की सवारी करना छोड़ रहे हैं और ज्यादातर लोग साइकिल चलाने में शर्म करते हैं। लेकिन साइकिल चलाने से हमारी सेहत बहुत अच्छी रहती है साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी बेहद जरूरी है।
