कुमार अजय
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व मुखिया वंदना देवी ने किया उद्घाटन
कतरास । झारखंड सरकार के 3 साल पूरा होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा की आज सरकार हर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यकर्म के तहत शिविर लगाकर तत्काल सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है उक्त बाते पूर्व मंत्री सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा प्रखंड के छोटानगरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यकर्म के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा।
विधायक श्री महतो ने कहा की 60 साल वाला को तत्काल पेंशन,लोन लेकर रोजगार करने,योजनाओं का लाभ उठाए,100 यूनिट बिजली फ्री,बिजली से संबंधित निस्पादन के लिए बात करके समाधान करवाया जा सकता है,अनुदान राशि के बकरी पालन,गाय पालन सहित अन्य रोजगार करने के लिए प्रेरित किया,सरकार आपके द्वार योजना का लाभ उठाए,जमीन विवाद के निस्पादन के लिए मुखिया,सरपंच से मिलकर निस्पादन करे अन्य लाभुको के बीच जॉब कार्ड वितरण किया,शिविर में किशोरी संबृधि योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना से 90 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगा,झारखंड कृषि ऋण माफी योजना,के सी सी,100 यूनिट बिजली फ्री,सर्वजन योजना, सहाय, मनरेगा, हरा राशन कार्ड, जॉब कार्ड,सोना सोबरन धोती साड़ी योजना ,प्री एवम पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत ,सावित्रीवाई फूले किशोरी संबृद्धि योजना का लाभ ग्रामीणों को प्रदान किया गया।
शिविर में ए डी एम सह ( जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ) नंद किशोर गुप्ता,पुटकी सी ओ सुब्रा रानी , शिखा कुमारी, भारती देवी,अशोक कुमार पाल, छोटानगरी पंचायत के मुखिया वंदना देवी ,उप मुखिया सुनीता कुमारी,पूर्व मुखिया संतोष महतो, डाक्टर उपेन्द्र कुमार,बसंत कुमार महतो,नरेश महतो,गंगाधर प्रसाद महतो, महादेव महतो,तुलसी महतो, मनोज मल्लाह,रोहन महतो,संजीव कुमार,प्रेम सोरेन, लोकनाथ महतो, मदन मोहन झा,सत्यनारायण महतो,अनिल रवानी,सतीश महतो सहीत सैकड़ो ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लिया।प्रचार नही होने के कारण कई काउटर खाली दिखे।
