कतरास । रामकनाली ओपी अंतर्गत बीते रात्री रामकनाली कोलयरी के विधुत सब स्टेशन में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया।हथियार से लैस होकर लूट करने पहुचे अपराधियो ने ड्यूटी कर रहे कर्मीयो को सबसे पहले बंधक बनाया।कर्मियों को हो हल्ला करने पर मारपीट करने की धमकी दिया गया।इसके बाद बिजली सब स्टेशन के सामने पोल से नीचे तक लगभग 100 फीट एवं गोदाम तोड़ कर 100फीट केबुल एवं अन्य समान लूट करअपराधी फरार हो गये।

वही कर्मियों के निजी मोबाइल, टिफिन,वाटर बोतल,हेलमेट सहित अन्य समान भी अपराधी लूट लिये।घटना के बाद से कर्मियो में दहशत का माहौल है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची।बंधक बनाए गए कर्मियों को मुक्त कराया।
हालांकि उक्त स्थल में दर्जनों बार अपराधी लूट की घटना को अंजाम पूर्व में दे चुके है।

वही जूनियर इंजीनियर सुमित अभिषेक ने कहा कि कर्मियो को बंधक बनाकर केबल लूट का कांडअपराधियों द्वारा सोमवार देर रात्रि किया गया है।पुलिस से मांग है कि विशेष गश्ती इन क्षेत्रों में करे।वही भुक्तभोगी कर्मी ने कहा कि अपराधी सबसे पहले सभी को बंधक बनाया,लोहे का सरिया दिखाते हुए हो हल्ला नही करने की धमकी दिया।इसके बाद केबल लूट भाग गया।अपराधियों के भागने के बाद बीसीसीएल अधिकारी, पुलिस को घटना की जानकारी दिए।सीआईएसएफ टीम को बीसीसीएल करोड़ो रूपये मासिक खर्च की जाती है फिर भी कोलियारियो में केबल,लोहा, व डीजल की चोरी नही रुक पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *