कुमार अजय

कतरास। आज तेतुलमुडी और बांसजोडा कोल डंप के वाहनो को तेतुलमारी मे कांटा कराने पर कोल डंप के असंगठित मजदूरो ने तेतुलमारी कांटा के समीप विरोध प्रदर्शन किया, और धरना पर बैठ गये। इधर डंप के सरदार मनोज निषाद ने बताया कि तेतुलमुडी और बांसजोड़ा कोल डंप मे कोयला लदाई किया गया वाहन को तेतुलमारी मे कांटा नहीं होने देंगे, बीते दिन ही तेतुलमुदी व बासजोरा कांटा घर समीप गोली बम से दहला था। ये क्षेत्र शांतिपूर्ण है व रहने दे,तेतुलमारी कोल डंप पुर्व मे विवाद मे नहीं था, अब प्रबंधन यहां भी अशांति फैलाना चाहती है। ऐसा हरगिज होने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि जब तेतुलमारी में कांटा करना है तो बांसजोड़ा और तेतुलमुडी कोल डंप का कोयला तेतुलमारी कोल डंप में ही गिराया जाए, यहीं से वाहनों में कोयला लदाई होगा तभी यहां कांटा होने दिया जाएगा।आज धरना जारी था। मौके मनोज सरदार,अजीत रवानी, फेंकू निषाद, सुरेश भुइयां,अशोक सोनार, अमोला देवी, हरी महतो, भीम पासवान, नकुल महतो, मो अख्तर, शांति देवी, सीता देवी, पार्वती देवी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *