धनबाद । मंगलवार को गोवंश से लदे ट्रक पकड़े गए । जिसके बाद गौ तस्करों के बीच हड़कंप मच गया । आपको बता दें कि गौ तस्करी के धंधे में जुड़े तस्कर नए-नए तरीके से गौ तस्करी में जुटे हैं, लेकिन इस दफा पुलिस इन पर भारी पड़ी है। ऐसे में तस्करी के नए-नए तरीकों का खुलासा भी होने लगा है।

ताजा घटनाक्रम में गोविंदपुर – साहिबगंज मार्ग पर लटानी के निकट पूर्वी टुंडी का है। जहाँ थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो के नेतृत्व में गोवंशीय पशुओं से लदी 10 ट्रकों को जब्त किया गया है। जब्त ट्रकों में तकरीबन डेढ़ सौ के आसपास गाय एवं उनके बच्चे तस्करी के माध्यम से बंगाल भेजे जा रहे थें। मौके पर पुलिस ने 3 ड्राइवर समेत दर्जन भर करोबारियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

बताते चलें कि अभी पिछले दिनों ही बाघमारा थाना क्षेत्र में छह पिक अप वैन में लोड मवेशी पकड़े गए थे। जिसमें गो-वंशीय पशु एवं बछड़े बेतरतीब तरीके से लोड किए गए थें।इसके अलावा स्कॉर्पियो एवं कंटेनर से भी गौ तस्करी का खुलासा हो चुका है। जिन रास्ते में सख्ती बढ़ती है तस्कर उस रास्ते को छोड़कर दूसरे रास्ते को अपनाते हैं और अपने गुर्गों के माध्यम से झारखंड की उन वाहनों को स्कॉट कर के पास कराते हैं। फिकहाल जब्त किए गए पशुओं को कौवाबांध स्थित खटालों में जिम्मेनामा पर सौंपने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *