भगतडीह । मंगलवार को झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आपस में सीधी भिड़ंत हो गई । जिससे दोनो बाइक संख्या जेएच 10 सीएच 2625 और जेएच 10 जे 3572 छतिग्रस्त हो गई. घटना में बाइक सवार अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया । जिससे घायल के पैर और माथे में चोट आई है. घायलों में बृजेश कुमार और गजेंद्र पांडे भी है । सभी डिगवाडीह के रहने वाले हैं ।

स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस की दिया सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया । इधर पुलिस बाइक को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है । स्थानीय लोगों का कहना है की स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। लगातार स्थानीय लोग के द्वारा स्पीड ब्रेकर की मांग की गई पर यहां किसी भी प्रकार का स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *