धनबाद । शहर के सदर थाना क्षेत्र के रणधीर वर्मा चौक पर यातायात पुलिस ने मंगलवार को पिकअप वैन पकड़ा। जिसमे भारी मात्रा में अवैध पीडीएस चावल लदा था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन को जप्त कर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वही पुलिस ने मीडिया को बताया कि पिकअप वैन के चालक को वाहन का कागज दिखाने को कहा। जिसके उपरांत वाहन चालक के पास कोई भी कागज नहीं था। वही वाहन में लदे चावल का भी कागज नहीं है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चावल पीडीएस का अवैध चावल है ।
जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जप्त कर धनबाद थाना ले गई। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
