सिंदरी । सिंदरी स्टेशन के पास गौशाला मुख्य सड़क पर चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई. इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. इसमें वाहन का आगे का बोनट का हिस्सा जल गया. घटना के संबंध में वाहन चालक सिंदरी निवासी जमशेद खान ने बताया कि महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या जे एच 10 बी एन 6370 से डोमगढ़ स्थित ट्रैवल्स कंपनी के कार्यालय से शहरपुरा बाजार जा रहे थे. तभी उक्त चलते वाहन की बैट्री में अचानक से ब्लास्ट होने से आग लग गई. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. बाद में हर्ल के दमकल वाहन आने पर आग पर काबू पाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *