धनबाद । बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर गनी कॉलोनी के एक गली में औंधे मुंह दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई । वहीं घटनास्थल पर काफी खून बिखरा पड़ा है । घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरफ पूरे क्षेत्र में फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए । स्थानीय लोगों के अनुसार शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है । वही कुछ लोग चाकूबाजी कर हत्या होने की आशंका जता रहे हैं ।

वासेपुर आरा मोड़ के समीप गनी कॉलोनी के गली में गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई है । मृतक एक युवक का नाम सुहैल तो दूसरे का नाम साहिल बताया जा रहा है । घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों मे दहशत व्याप्त हो गया है । वही सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया है ।फिलहाल हत्या किसने की, क्या वजह है और हत्या किस चीज से की गई है यह साफ नहीं हो सका है । वही मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *