कतरास । तेतुलमुडी और बांसजोडा कोल डंप के वाहनो को तेतुलमारी मे कांटा कराने पर रविवार को कोल डंप के असंगठित मजदूरो ने तेतुलमारी कांटा के समीप विरोध प्रदर्शन किया, और धरना पर बैठ गये। घटना की सुचना पाकर सीआईएसएफ के बल मौके पर पहुंचे और मोबाइल से तस्वीर खींचने लगे यह देख असंगठित मजदूर उक्त बल के साथ उलझ गये। बल के इंस्पेक्टर ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इधर डंप के सरदार मनोज निषाद ने बताया कि तेतुलमुडी और बांसजोड़ा कोल डंप मे कोयला लदाई किया गया वाहन को तेतुलमारी मे कांटा नहीं होने देंगे, आए दिन वहां मारपीट गोलीबारी की घटना घट रही है, तेतुलमारी कोल डंप पुर्व मे विवाद मे नहीं था ।
अब प्रबंधन यहां भी अशांति फैलाना चाहती है। ऐसा हरगिज होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जब तेतुलमारी में कांटा करना है तो बांसजोड़ा और तेतुलमुडी कोल डंप का कोयला तेतुलमारी कोल डंप में ही गिराया जाए, यहीं से वाहनों में कोयला लदाई होगा तभी यहां कांटा होने दिया जाएगा। अन्यथा नहीं चलने देंगे। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था। मौके पर अशोक ठाकुर, अजीत रवानी, फेंकू निषाद, सुरेश भुइयां,अशोक सोनार, अमोला देवी, हरी महतो, भीम पासवान, नकुल महतो, मो अख्तर, शांति देवी, पार्वती देवी,सीता देवी आदि शामिल थे।
