कुमार अजय
कतरास । आज तेतुलमारी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तेतुलमारी राजगंज मुख्य मार्ग शक्ति चौक केसीआर पेट्रोल टंकी के समीप हुंडई कार से बकरी चोरी कर भाग रहे वाहन ने ट्रक में मारी सीधी टक्कर हुंडई कार के उड़े परखच्चे। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची वाहन को किया जब मौके का फायदा देख ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला स्थानीय पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले आई। कार में दो बकरी भी थी जिसको कपड़ा से मुंह बांधकर रखा हुआ था। जिस कारण लोगों को संदेह है कि कार से बकरी चोरी का कार्य किया जाता था । स्थानीय लोग की मदद से बकरी को कार निकाला गया । स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है ।
