झरिया । रविवार को चासनाला 2 नंबर में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष प्रीतम रवानी का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमुनी देवी एवं संचालन हरिओम कुमार ने किया कार्यक्रम में आम नागरिकों को कांग्रेस पार्टी के द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में बताया गया ।
जिसे आज धीरे धीरे मोदी सरकार समाप्त कर रही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुख्तार खान भोला नाथ सिंह करीम अंसारी किशोर कुमार अमर प्रसाद फैज अहमद जाहिर हुसैन अंसारी रंजीत कुशवाहा खालिद हुसैन अजीज मास्टर अशोक रामानी अनुसूचित जाति विभाग के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल मेहरा अमर उजाला चपला देवी सीमा देवी रेखा देवी सती देवी गोपाल बावरी उषा कुमारी पूजा वर्मा एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे
राजमुनि देवी जी को झरिया ओबीसी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया । हीरा नोनिया को धनबाद जिला ओबीसी कांग्रेस के महासचिव मनोनीत किया गया । जिला अध्यक्ष प्रीतम रवानी ने मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
