झरिया । झरिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी का संगठन सशक्तीकरण अभियान के तहत प्रथम बैठक जामाडोबा मे संपन्न हुआ।।उक्त बैठक मे मुख्य रूप धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा एआईसीसी के महासचिव सह झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आदरणीय श्री अविनाश पांडेय और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा संगठन सशक्तीकरण के तहत दिए गए सुझाव पर अगर हम लोग इमानदारी से काम करते हैं तो आने वाले समय मे धनबाद से लोकसभा चुनाव कांग्रेस जरूर जीतेगी।

इस दौरान झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट शमशेर आलम, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष करीम अंसारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अली,प्रखंड कांग्रेस के सह प्रभारी नवनीत नीरज धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष जहीर अंसारी सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *