कुमार अजय

सिजुआ में रागिनी सिंह को माला पहनाकर व तलवार भेट कर किया जोरदार स्वागत

कतरास । सिजुआ 2 नंबर में जनता मजदुर संघ का अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता मजदुर संघ के संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह ने कहा की सिजुआ क्षेत्र में जो भी समस्या है उसका निदान के लिए प्रबंधन से बात करके पानी,बिजली,नाली सफाई व लोकल सेल कोल डंप में स्थानीय को बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने की बात कही। साथ ही अन्य समस्या का एक एक करके सभी का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की हमारी नजर सभी 6 विधानसभा में रहती है इसलिए जनता मजदुर संघ व सिंह मैंशन के प्रति लोगो की आस्था दिनोदिन बढ़ रही है।

किसी प्रकार की समस्या होने पर हमारे पदाधिकारी से संपर्क करे उसका समाधान जरूर होगी।स्थानीय को हर किसी को प्राथमिकता के आधार पर डंप व ट्रास्पोर्टिंग में रोजगार देना होगा।अन्यथा कंपनी नहीं चलने देंगे। ज म संघ को दरकिनार करके कोई कंपनी ( ट्रांसपोर्टिंग ) नही चला सकता , किसी में हिम्मत नही है की संघ को दरकिनार करके कोई कंपनी चला सके , युवाओ को रोजगार देना होगा, जमंस व सिंह मेसन ने ऐसा नियम बनाया है की किसी भी प्रकार के घटना दुर्घटना होने पर 15 लाख व एक नियोजन दिलाने का प्रावधान बनाए है,ये सभी जगह पर लागू है।

अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए आयोजक श्री भुइया ने कहा की कोई भी स्थानीय जन प्रतिनिधि हमलोगो का नहीं सुनता है, यहां का गली,नाली,रोजगार से सब वंचित है , मंडल अध्यक्ष,पार्षद कोई हमलोगों का नही सुनता है।काफी आशा विश्वाश के साथ हमलोग जनता मजदुर संघ ,सिंह मैंशन का दामन थामे है।साथ ही कहा की 11 दंगल का बकाया भी देना होगा, नहीं तो करेंगे आंदोलन। माला पहनाकर व तलवार भेट किया ।श्री भुईया,विशाल वर्नवाल,बी एन पांडे, नीरज गुप्ता, शिव चौहान,मुन्ना सिंह, जितेन्द्र सिंह,सुनील सिंह,आनंद ओझा, सविता देवी,संजय कुमार भुइयां,राजकुमार भुइयां, अविनाश रजक,अंजली कुमारी, नेहा कुमारी, जीया कुमारी,सुषमा देवी,आरती कुमारी,प्रियंका देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *