धनबाद । जिले के तोपचांची में संत थॉमस हॉस्टल में हॉस्टल वार्डन की बेटी तीन मंजिला होस्टल की खिड़की पर बैठकर खेलने के दौरान शनिवार की सुबह गिर गई । जिसके बाद आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए एस एस एन एन सी एच लाया गया । जहां डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए असरफी भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची का नाम निवेदिता है। जिसकी उम्र लगभग 5 साल है जिसकी मां का नाम मोमिनी दास मोदक है। जो संत थॉमस हॉस्टल की वार्डन है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *