भगतडीह । झरिया पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी कर ऐना आउटसोर्सिंग परियोजना स्थित झरिया केंदुआ मुख्य मार्ग मे अवैध रूप से कोयला लोड एक ट्रेक्टर और एक पीकअप वैन को पकड़ लिया । इस दौरान कोयला तस्करों के बीच भगदड़ मच गई।वहीं पुलिस ने खदेड़कर भुली ए ब्लॉक के दो लोगोंQके को धर दबोचा।पकड़ाए दोनों वाहन और युवकों को बोरागढ ओपी को सूपूर्द कर दिया गया।इस मामले मे बोरागढ पुलिस ने दोनों वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि धंधेबाज ऐना आउटसोर्सिंग डंप और क्रेसर के पास पचास से अधिक की संख्या मे मजदूर से कोयला चूनकर पास के झाड़ी मे रखते है।इसके बाद पीकअप और ट्रक्टर मे लोड कर कुस्तौर तीन नंबर जोड़ा चिमनी के पास जमा करते है।इसके बाद इस कोयला को ट्रक मे लोड कर केंदुआ और झरिया मार्ग से बिहार के लिए भेज देता है।यह़ां से प्रतिदिन दो से तीन ट्रक अवैध कोयला का अवैध कारोबार होता है।
,,,,केंदुआडीह थाना ,बोरागढ ओपी और कुस्तौर सीआईएसएफ के मिलिभगत से यहां कोयला तस्करी का गोरखधंधा जारी है।जहां स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी।जहां वरीय पुलिस पदाधिकारी ने इस छापेमारी मे बोरागढ और केंदुआडीह थाना को बिना सूचना दिए झरिया थाना से छापेमारी करने का निर्देश दिया।इसके बाद झरिया पुलिस ने छापेमारी कर दोनों वाहन पकड़ा।
,,,,,कोयला लोड करने के लिए धंधेबाज नन्हा मजदूर को भुली,बीएनआर,बोरागढ से मंगवाते है।कुछ मजदूर को कुस्तौर जोड़ा चिमनी के पास ट्रक लोड करवाते है।वहीं अन्य मजदूरों से ऐना कोल डंप और क्रेसर के पास से कोयला निकालकर ट्रक्टर और पीकअप वैन मे कोयला लोड कर जोड़ा चिमनी के पास भेज देते है।यही कोयला लोड करा रहे भुली के दोनों मजदूर संजय और शशि पकड़े गए।
,,,,,,पकड़े गए वाहन के दोनों चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं कोयला तस्कर को चिंहित कर कारवाई किया जाएगा।सौरभ चौबे,प्रभारी, बोरागढ ओपी
