कतरास प्रेस क्लब परिवार ने छात्रा प्रियंका कुमारी का 12 वीं में नामांकन के साथ-साथ मार्च 2023 तक का फीस जमा किया
प्रेस क्लब ने प्रियंका कुमारी के दो वर्ष का पढाई के लिए गोद लिया है।
छात्रा प्रियंका ने कहा, प्रेस क्लब के सभी पत्रकार मेरे अभिभावक है
कुमार अजय
कतरास । प्रेस क्लब कतरास आधुनिकता के पथ के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के पथ पर भी निरंतर आगे की ओर बढ़ रहा है. गुरुवार को कतरास थाना चौक पर सब्जी बेचने वाली शीला देवी कि बेटी प्रियंका कुमारी का 12 वीं में प्रेस क्लब के सहयोग से नामांकन के साथ-साथ मार्च 2023 तक का फीस जमा करा दिया गया. बताते चलें कि प्रेस क्लब कतरास ने इंटर की छात्रा प्रियंका कुमारी कि 2 वर्ष का पूरे पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेवारी उठाई थी. क्लब परिवार ने प्रियंका का पढाई को लेकर गोद ले लिया है। उस जिम्मेवारी को कतरास प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा पूरा किया. नामांकन हो जाने के बाद छात्रा व उसकी माँ शिला देवी के चेहरे खुश से झलक रहे थे. छात्रा की मां ने प्रेस क्लब कतरास के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया.
छात्रा प्रियंका कुमारी ने कहा कि प्रेस क्लब के सभी पत्रकार मेरे अभिभावक बनकर खड़े। सभी का मान-सम्मान बढ़ायेंगे। मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक दिलीप अंजना, उमेश श्रीवास्तव, अजय राणा, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मोo राजा आदि मौजूद थे।
