बलियापुर । बलियापुर थाना क्षेत्र के सरैयाभीठा गांव में शुक्रवार को कुएं में 30 वर्षीय विवाहिता मंगली देवी व उसके छह माह की नवजात पुत्री रीता कुमारी का शव कुएं मे तैरता मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर पाकर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । घटना की खबर पुलिस को दिया गया। थाना प्रभारी पंकज वर्मा, एएसआई राजेश सिंह सहित दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने रस्सी के सहारे मां बेटी के शव कुंआ से उठाया। शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी पंकज वर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा कहा जा सकता है। मामले में मृतिका के पति पानूलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को ले उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजन व ग्रामीणों का कहना है कि मृतका एवं उसकी नवजात बच्ची शनिवार रात से ही घर से लापता थी। शुक्रवार की सुबह दुर्गंध पाकर कुछ लोग जाकर देखें तो कुएं में मां बेटी का तैरता हुआ शव दिखा। कुएं के पास से कीटनाशक दवा का सीसी भी मिला। मृतिका पानूलाल महतो का दूसरी पत्नी थी।
पानूलाल महतो की पहली पत्नी की दो पुत्री व एक पुत्र है। घटना की खबर पाकर मृतिका के मायके वाले पहुंचे। हालांकि देर शाम तक थाना में इसकी लिखित शिकायत नहीं की गई थी।
