कतरास । शहर में कोयला उत्पादन को लेकर बाघमारा प्रखंड में रंगदारी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में आए दिन गोली-बम की आवाज से इलाका गूंज उठता है। इस कड़ी में मंगलवार की सुबह सिजुआ कांटा बाँसजोड़ा के समीप युवक को गोली मार दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल युवक का नाम मुकेश तुरी, पिता का नाम विजय तुरी है। युवक के सिर के समीप गोली लगी है, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
