झरिया । बुधवार को झरिया सिंह नगर में सुशील सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और बताया कि 29 सितंबर 2022 को झरिया थाना अन्तर्गत भूली क्वार्टर सिंह नगर स्थित सुशील सिंह के यार्ड के पीछे झाड़ी में छिपाकर जमीन पर रखा हुआ स्थानीय कोलियरी आरके माईन्स से चोरी किया हुआ कोयला का आरोप लगाते हुए मेरे एवं अन्य के विरूद्ध झरिया थाना पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव द्वारा झरिया थाना काण्ड संख्या 227/2022 दर्ज कराया गया है । जिसमें द्वेष की भावना से मुझे झुठा फंसाया गया है। कई फाईनेन्सर कम्पनी का हल्का वाहन, कार इत्यादि रखने का यार्ड सिंह नगर, झरिया में स्थित है जिसका देख-रेख करने के लिए फाइनान्सर कम्पनी मुझे अधिकृत किया है । जिसके आधार पर मैं उक्त यार्ड का देख-रेख करता हॅू जबकि उक्त यार्ड मेरा अपना नहीं है।
यह कि, दिनांक 28/09/2022 को झरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा उक्त यार्ड के पीछे झाड़ी में छुपाया हुआ कोयला के बारे में मुझसे पूछ ताछ किया गया था जिसकी जानकारी मुझे नहीं रहने के कारण मैंने पुलिस पदाधिकारी से उक्त कोयला चोरी करने वाले किसी व्यक्ति का नाम नहीं बता सका जिसपर पुलिस पदाधिकारी द्वारा मुझे स्पष्ट कहा गया था कि “कोयला चोर का नाम यदि नहीं बताएगा तो तुम्हारे विरूद्ध ही कोयला चोरी का केश दर्ज करेंगे” और इस तरह मेरे द्वारा कोयला चोर का नाम बताने में असफल के कारण झरिया पुलिस पदाधिकारी द्वारा द्वेष की भावना से मेरे विरूद्ध 30र0के माईन्स से कोयला चोरी करने का आरोप लगाकर उपरोक्त काण्ड में झुठा फसाया गया है।
कि, जिस स्थानीय कोलियरी आर0के0 माईन्स से कोयला चोरी करने का आरोप मेरे विरूद्ध लगाया गया है वह बिल्कुल निराधार एवं झुठा आरोप लगाया गया है क्योंकि आर0के0 माईन्स के पदाधिकारीगण स्पष्ट रूप से बोल रहे हैं कि “सुशील सिंह” के द्वारा आर0के0 माईन्स से कोयला चोरी कभी नहीं किया
गया है।
यह कि, उपरोक्त चोरी का कोयला से मुझे कोई संबंध नहीं है मेरे दखल कब्जा से बरामद नहीं हुआ है किसी भी स्थानीय व्यक्ति द्वारा मेरे द्वारा कोयला चोरी करते देखा नहीं गया है या सुना भी नहीं गया है, फिर भी झरिया पुलिस पदाधिकारी द्वारा सिर्फ द्वेष की भावना से उपरोक्त काण्ड में मुझे झुठा फसाया गया है। जबकि आज तक मेरे विरूद्ध किसी भी थाना में कोयला चोरी का घटना दर्ज नहीं है ।
