विजय पासवान
भगतडीह । बस्ताकोला ओल्ड चबुतरा मोहल्ला मे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान के दूसरी पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दलित समुदाय से जुड़े हुए समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया. स्वर्गीय पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान लोजपा के प्रदेश महासचिव रामसेवक पासवान ने कहा कि स्वर्गीय पासवान भारत के दूसरे भीमराव अंबेडकर हैं. जिन्होंने दबे कुचले परिवार को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया.
वही अपने केंद्रीय मंत्री के कार्यकाल में राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण कार्य का निष्पादन किया. मौके पर चांदो पासवान, सकलदेव यादव, अनुज कुमार गुप्ता, सारजन पासवान, दिलीप पासवान, बृजनंदन पासवान, राम नंदन पासवान, आशा देवी पुष्पा मेहता आदि थे.
